Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ग्राम हतनापुर पुर में सोमवार सुबह खेत में काम के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष पिता जगन कड़वे उम्र 43 वर्ष निवासी हटाना पुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे सुभाष खेत में ट्यूबवेल की केबल जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन करीब 12 बजे सुभाष को मुलताई के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read Also: तेलंगाना एक्सप्रेस से गिरने से युवक की मौत, मुलताई-जोलखेड़ा के बीच ट्रैक किनारे मिला शव

