फव्वारा चौक मुख्य मार्ग से मजार तक जाने वाले रास्ते पर पक्का अतिक्रमण, शिकायत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                           नपा के सार्वजनिक रास्ते को बंद कर कब्जा करने का प्रयास

Betul Ki Khabar/मुलताई । फव्वारा चौक से मजार तक सीधा जाने वाला मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है जिस पर पक्का अवैध निर्माण किया जा रहा है। उक्त मामले की शिकायत जन सुनवाई में हरप्रीत खुराना द्वारा एसडीएम से करते हुए रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त मार्ग नगर पालिका का आम रास्ता जो कि नजूल सीट नंबर 21 ,भूखंड क्रमांक 87/1 है । यह एक सार्वजनिक रास्ता है जो फव्वारा चौक से जैन कोल्ड्रिंक रोड मजार वाली गली तक जाता है। मार्ग पर सरदार रतन सिंह खुराना द्वारा पक्का अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे रास्ता बंद हो रहा है । अतिक्रमण कारी को सरकारी सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण करने का अधिकार नहीं है।

नपा दे चुकी है दो बार नोटिस

पूर्व में नगर पालिका परिषद मुलताई द्वारा वर्ष 2006 में पत्र क्रमांक 304 के द्वारा सूचना पत्र में अनावेदक को भवन निर्माण का कार्य स्वयं के अधिपति की भूमि से अधिक भूमि पर करने से रोका गया था। इसके बाद पुनः नगर पालिका परिषद मुलताई द्वारा वर्ष 2015 में पत्र क्रमांक 136 द्वारा भवन निर्माण में प्रदत्त अनुज्ञा का उल्लंघन करने के कारण भवन निर्माण की अनुज्ञा निरस्त की जाकर अवैध निर्माण को तोड़े जाने के संबंध में पत्र जारी किया था। वर्तमान वर्ष 2026 में 20 वर्ष पश्चात भी अनावेदक द्वारा स्वयं की आधिपत्य की जमीन से अधिक जमीन जो कि नगरपालिका का रास्ता है पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है।

Read Also: काबरा माल गुजारी में गहराया पेयजल संकट बाइक और सर पर गुंडी रखकर पानी लाने को मजबुर ग्रामीण

सरकारी रास्ते पर किया जा रहा कब्जा

शिकायत में कहा गया है कि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा अवैध निर्माण कर किया जा रहा है जिससे कि पब्लिक न्यूसेंस की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनसुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा निवेदन किया गया है कि तत्काल अवैध अतिक्रमण को एवं निर्माण कार्य की जांच कर रोका जाए । इसके साथ ही वैधानिक नियम अनुसार कार्रवाई कर सार्वजनिक रास्ते को आम जनता के लिए उपयोग के लिए अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

Leave a Comment