Betul Daily News/मुलताई। मासोद रोड से मटन मार्केट तक लगाए जा रहे स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग जागरूक नागरिकों द्वारा एसडीएम मुलताई से की गई है। नेहरू वार्ड निवासी नगेन्द्र साहू सहित अन्य लोगों ने बताया कि ब्रेकर लगाने से उक्त मार्ग में दुर्घटनाए हो रही थी जिसके बाद ब्रेकर हटाए गए थे। फिलहाल प्रशासन द्वारा फिर से फाइबर के ब्रेकर लगाए जा रहे हैं जिससे परेशानी खड़ी हो सकती है। शिकायत में साहू ने बताया कि अधिक ब्रेकर होने से कई बार सामान्य गति से चलने वाले वाहन
भी दुर्घटना ग्रस्त होते हैं । कई बार दो पहिया वाहन के पीछे की सीट पर बैठे बुजुर्ग ब्रेकर के कारण गिर जाते हैं इसलिए मुख्य स्थानों पर ही ब्रेकर लगाए जाएं । नगर के अंदर के अन्य मार्गों पर सीमित संख्या में ब्रेकर लगाए जाएं।
Betul Ki Taja Khabar: पारसडोह ताप्ती नदी मोक्षधाम में घाट निर्माण की मांग तेज

