Betul News: खुली डीपी दे रही हादसे को न्योता, बिजली विभाग ने नहीं किए सुरक्षा के प्रबंध

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/मुलताई। नगर के गांधी वार्ड स्थित सब्जी मंडी रोड किनारे लगी बिजली डीपी पिछले कई दिनों से खुली पड़ी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वार्डवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग से दिनभर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का आवागमन रहता है। खुले में पड़ी डीपी के कारण करंट फैलने या अन्य दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी असावधानी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। वार्डवासियों ने बताया कि नगर में कई स्थानों पर बिजली विभाग द्वारा डीपी के आसपास तार फेंसिंग और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, लेकिन गांधी वार्ड की इस डीपी के पास अब तक कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जो विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द डीपी को सुरक्षित कर उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Read Also: मासोद रोड से मटन मार्केट तक लग रहे स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग

अन्य डीपी में किए सुरक्षा के प्रबंध

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित अन्य डीपी के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन खतरा नगर के अंदर के मार्गों पर बना हुआ है। उक्त मार्गों पर स्थित डीपी पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं करने से हादसे का अंदेशा बना रहता है जिससे संकरे मार्गों पर स्थित डीपी पर सुरक्षा आवश्यक है।

Leave a Comment