Betul Ki Taja Khabar: आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजली

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें गुरुवार भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्त्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पाँसे के कार्यालय में एकत्रित हुए एवं स्व. राजीव गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा की देश में संचार क्रांति के सूत्रधर स्व. राजीव गाँधी थे उनकी प्रगतिशील सोच एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण वे आज भी देशवासियों के प्रेरणा स्त्रोत है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने कहा की स्व. राजीव गाँधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया पंचायतों को सशक्त बनाया एवं शिक्षा सुधारों पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गाँधी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्षद निर्मला उबनारे,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अश्याक्ष किशोर सिंह परिहार ,बाबाराव ठाकरे,पवन पंडागरे, नवनीत चंदेल,शेख जाकिर,भोजराज सिंह रघुवंशी,नितेश साहू,लोकेश यादव आशीष सोनी,रितेश शर्मा,हेमंत वाईकर सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।

Read Also: कचारा खंती में गाय के शव को नोंच रहे थे कुत्ते, एल्डरमेन ने पूछा तो सीएमओ ने कहा हमारी जिम्मेदारी नहीं

Leave a Comment