Betul Ki Khabar: नवयुवक मानस मंडल एवं नवयुवक रामलीला मंडल के तत्वाधान में नगर के बाजार चौक स्थित रामलीला मंच पर 123 वर्ष में स्थानीय कलाकारों द्वारा दस दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें गुरुवार को बाली वध का मंचन किया गया रामलीला देखने दर्शकों की भीड़ उमड पड़ी रामलीला मंचन का आनंद लिया गुरुवार को रामलीला मंचन की शुरुआत भगवान राम दरबार के छायाचित्र के समक्ष क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिग उईके , नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर , पूर्व अध्यक्ष सुलोचना मालवीय ,जनपद सदस्य सपना इवने , दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला अर्पित कर रामलीला का शुभारंभ हुआ । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंग उईके ने दर्शकों को संबोधित करते हुए बताया कि चिचोली में 124 से वर्ष में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन के लिए आयोजको एवं कलाकारों सरहाना इससे इतिहास में परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता कोरोना के समय भी लोग घरों में रामायण सीरियल एवं रामायण पड़कर अपना समय व्यतीत कर रहे थे रामलीला के माध्यम से धर्म के प्रचार के साथ-साथ धर्म के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती है।

रामलीला मंचन में गुरुवार को रामलीला मंचन में सुग्रीव ने श्री प्रभु राम से मिलकर बाली वघ किया । शनिवार को रावण वध के साथ रामलीला का समापन होगा
Read Also : BETUL NEWS – सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

