Betul News: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित वार्षिक स्पंदन सांस्कृतिक महोत्सव के फाइनल में बेतूल के लोक कलाकार नवीन वागद्रे ने जगह बना ली है। वे अठनेर तहसील के गूजरमल के रहने वाले हैं। वे मेरठ में नेचुरोपैथी के छात्र हैं। यह आयोजन 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मेरठ में आयोजित है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 14 अक्टूबर को एकल गायन सेमीफाइनल का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 40 छात्रों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल के बाद फाइनल के लिए 12 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें डॉ. नवीन वागद्रे ने फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया।

फिनाले 14 अक्टूबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां सभी प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। डॉ. नवीन वागद्रे ने इससे पहले प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री से सम्मानित माधुरी बड़थ्वाल के साथ ढोलक पर संगत की। इसके अलावा, उन्होंने नेशनल पीपुल्स ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया और कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर कई पुरस्कार जीते। स्पंदन 2024 कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरण में है, जिसमें 15 और 16 अक्टूबर को आगे की प्रतियोगिताएँ होंगी।
Betul Ki Khabar : युवाओं के लिये प्रेरणा बनें गौरव, अपने अभिनय से दर्शकों को किया भावुक