- विधायक महेन्द्रसिंह चौहान का एक प्रयास ओर सफल,भीमपुर में बनेगा 100 बेड का सिविल अस्पताल
- मुख्यमंत्री ने विधायक महेंद्रसिंह चौहान की मांग पर 12 अक्टूबर 2024 को भैंसदेही में की थी घोषणा
- सोमवार की दोपहर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत
Betul Ki Khabar / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- बैतूल अक्षत जैन ने ब्लॉक मुख्यालय भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के निर्माण हेतु तहसील कार्यालय के बाजू में स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके एवं कार्यपालन यंत्री श्री राकेश सार्वे को प्रस्ताव तैयार कर भेजने हेतु निर्देश दिये।गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव द्वारा बैतूल जिले के भैंसदेही में कार्यक्रम किया गया था।जिसमे भैंसदेही विधायक महेन्द्रसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री को विधानसभा की स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया गया था।जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए भैंसदेही में 12 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभा मंच से सिविल अस्पताल जल्द बनवाने की घोषणा की गई थी।
उक्त सिविल अस्पताल की लागत लगभग 30 करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है। जो आधुनिक सुविधाओं के साथ बनेगा।गौरतलब हैं कि जब भी विधायक महेंद्रसिंह चौहान द्वारा अपने विधानसभा में किसी भी विकास कार्य की मांग की गई हैं।उन मांगो को हमेशा से हाई कमानो द्वारा प्राथमिकता से माना गया हैं।गौरतलब हैं कि भैंसदेही विधानसभा मे अभी 04 सीएम राइज स्कूलों का निर्माण कार्य 147.13 करोड़ लगभग से चल रहा है।
इसके पहले भीमपुर में श्री चौहान के कार्यकाल में ही सरकारी आई टी आई,सरकारी कॉलेज,कई सरकारी स्कूलों का उन्नयन हो चुका हैं। साथ ही 12 जनवरी 2025 युवा दिवस को साईकिल वितरण व योगा कार्यक्रम के मौके पर विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने सीएम राइज स्कूल भीमपुर में अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही चिल्लोर व कुनखेड़ी में हाई सेकेंडरी स्कूल खोले जाएंगे साथ ही बड़े-बड़े पुल-पुलियाओं का हुआ निर्माण विधायक महेंद्रसिंह चौहान द्वारा पहले करवाया जा चुका है जैसे नांदा से भैंसदेही जाने के लिए राटामाटी पर पूल निर्माण, घोघरा से चौहटा पोपटी पूल निर्माण, कुनखेड़ी से गोटाखण्डी पूल निर्माण जैसे कई कार्य किए गए है।
वही भीमपुर से भैंसदेही सड़क निर्माण से आवागमन आसान हुआ है।भीमपुर को तहसील का दर्जा भी विधायक महेंद्रसिंह चौहान द्वारा ही दिलाया गया हैं।ऐसे कई विकास कार्यो को अभी तक करवाकर अपना लोहा मनवा चुके है।अभी विधायक महेंद्रसिंह चौहान के प्रयास से ही लेहड़दा घाट कटिंग के साथ 19 उप स्वस्थ्य केंद्र 12 करोड़ 35 लाख रुपये एवं विद्युत उप केन्द्रों में झाकस 33/11 केवी 2 करोड़ 75 लाख और मोहटा में 33/11केवी 2 करोड़ 58 लाख रुपये लगभग से कार्य चल रहा है।
सिविल अस्पताल निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद:-
स्थल निरीक्षण के दौरान प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.पंकज उइके,तहसीलदार भीमपुर हंस कुमार ओनकार,जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ अभिषेक वर्मा, सहायक यंत्री तोमर,उपयंत्री अहिरवार,उपयंत्री संजय बामने,संजय धुर्वे,राजस्व निरीक्षक राजकुमार मालवीय,पटवारी नीतेश कुमरे,अखिलेश देशमुख एवं श्री शेखर हारोडे उपस्थित रहे।