Betul Ki Khabar- ग्रीष्मकाल में तेजी से हो रहा सूर्यनारायण सरोवर का कार्य

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

किया जा रहा पानी रोकने का प्रयास, बढ़ेगा जलस्त्रोतों का जलस्तर

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर के अमरावती रोड पर सूर्यनारायण सरोवर का कार्य ग्रीष्मकाल में तेजी से चल रहा है जिसमें बड़ी मात्रा में पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका उपयंत्री योगेश अनेराव ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुलताई नगर पालिका द्वारा अमृत 2.0 योजना में सूर्यनारायण सरोवर के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पानी रूक सके। सरोवर के सीओटी खुदाई का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है। जल रूकने से जहां उक्त क्षेत्र के लोगों को निस्तार की सुविधा मिलेगी वहीं आसपास के जलस्त्रोतों का जलस्तर भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में सूर्यनारायण सरोवर से पानी का लगातार रिसाव होने से बारिश के बाद पानी बह जाता था तथा सरोवर सूख जाता था। समस्या के दृष्टिगत पुनः सरोवर को खोदकर बांध का रूप दिया जा रहा है जिसमें पानी रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरोवर के पास ही बगीचा भी विकसित किया जा रहा है जिससे अमरावती रोड की रौनक बढ़ेगी।

Betul Ki Khabar: कहीं नरवई से लगी आग तो कहीं शार्ट सर्किट से जली फसल

Leave a Comment