Betul Ki Khabar: राजा भोज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई (सलमान शाह) :- ब्लॉक के ग्राम रिधोरा में शुक्रवार को सात दिवसीय भागवत कथा का समापन हुआ। इसी दिन गांव के बस स्टैंड पर चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, जिला पंचायत सदस्य कंचन कास्लेकर और जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे मौजूद रहे। कथा वाचक गिरधारी शरण शास्त्री ने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु भक्ति जरूरी है।

BETUL NEWS TODAY: बार-बार हो रहा ट्रेफिक जाम, पुलिस नहीं कर रही व्यवस्था

प्रभु की भक्ति से सभी कार्य सफल होते हैं। बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। बचपन में मिले संस्कार ही जीवन की नींव बनते हैं।कथा के समापन पर ग्रामीणों ने संगठित होकर कार्य करने और गांव को सुंदर बनाने का संकल्प लिया। सरपंच विनोद उर्फ शेरू डोंगरदिए और शिवचरण डोंगरदिए ने बताया कि यह आयोजन बाबा रामदेव स्थापना दिवस पर किया गया था। कथा के समापन के साथ भंडारे का आयोजन भी हुआ। विधायक देशमुख ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। ‎

Leave a Comment