Betul Ki Khabar: अंबेडकर जयंती के दिन युवक ने की शर्मनाक हरकत, दुर्भाग्यपूर्ण घटना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                     भीम आर्मी एवं बहुजन समाज पार्टी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

Betul Ki Khabar/मुलताई। भारत रत्न एवं संविधान के जनक डा. बाबा साहब अंबेडकर जयंती के दिन इंटरनेट मीडिया पर वंडली निवासी युवक द्वारा शर्मनाक हरकत से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। भीम आर्मी एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल युवक पर प्रकरण दर्ज किया गया है। एक तरफ युवक की हरकत से पूरे क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है वहीं उक्त घटना को समाज में अमन शांति एवं माहौल बिगाड़ने सहित दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। भीम आर्मी के गौतम उबनारे प्रभात पट्टन द्वारा मुलताई थाने में शिकायत करते हुए बताया गया कि वंडली निवासी शिवराजसिंह पिता परमाल सिंह राजपूत द्वारा सोशल मीडिया पर अंबेडकर जयंती के दिन बाबा साहब को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है जो अत्यंत अपमानजनक है। उक्त वीडियो के वायरल होने से बहुजन समाज के लोगों सहित पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है इसलिए तत्काल उक्त युवक पर प्रकरण दर्ज किया जाए। स्थिति की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा शिवराज सिंह राजपूत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त घटना से आक्रोशित भीम आर्मी एवं बहुजन समाज पार्टी के लोगों द्वारा थाना पहुंचकर परिसर में धरना दिया गया वहीं नारेबाजी करते हुए तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

Read Also: खेत के कोटे में भीषण आग, 4 गोवंश जिंदा जले, 10 क्विंटल गेहूं राख

पुलिस कर रही तलाश

पूरे मामले में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होने कहा कि अंबेडकर जयंती के दिन ऐसा कृत्य करके वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। उन्होने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने पुलिस टीम को रवाना किया गया है शीघ्र ही आरोपी युवक को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment