बैतूल में भूकंप या छोटा भूकंप की आशंका, अधिकारी टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News :- बैतूल के सरद पंचायत क्षेत्र के मौडी ढाना में बीते मंगलवार को हुई भू-गर्भीय हलचल को प्रशासन ने स्थानीय स्तर का भूकंप या छोटा भूकंप बताया है। अधिकारियों ने कहा है कि इस क्षेत्र में जमीन के अंदर कमजोर फॉल्ट लाइन के कारण बने कमजोर जोन के कारण ऐसा हो सकता है। इसके अलावा प्रशासन आसपास चल रहे स्टोन क्रशरों की भी जांच कर रहा है। जिसमें बड़े ब्लास्टिंग के कारण ऐसा होने की आशंका है।

बुधवार देर शाम खनिज अधिकारी मनीष पालेवार के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास चल रहे क्रशरों की भी जांच की। ताकि यह पता लगाया जा सके कि यहां बड़ी क्षमता का ब्लास्ट तो नहीं किया गया है। फिलहाल इस बारे में कोई तथ्य नहीं मिल पाए हैं। खदानों की जांच की गई खनिज अधिकारी मनीष पालेवार ने बताया कि मंगलवार को इस क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

जिसके बाद कल इस क्षेत्र की खदानों का निरीक्षण किया गया। खदानों में ब्लास्टिंग की संभावनाओं पर विस्तृत जांच की गई है और परीक्षण किए जा रहे हैं।

ताप्ती क्षेत्र में फाल्ट लाइन का भी हो सकता है कारण

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि तापी नदी के प्रवाह क्षेत्र में फॉल्ट लाइन है। जिसे कमजोर जोन कहते हैं। कमजोर जोन के कारण ही स्थानीय स्तर पर छोटा भूकंप आया है। यहां कम धार और अधिक धार वाली चट्टान है। दोनों के बीच के अंतर को फॉल्ट के रूप में परिभाषित किया जाता है। जहां फॉल्ट जोन होते हैं, वहां कमजोर क्षेत्र होता है। स्थानीय स्तर पर भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।

वहां बेसाल्ट और दूसरी तरफ ग्रेनाइट चट्टानें हैं। जिनकी आयु अलग अलग समय की है। दोनों चट्टान पृथ्वी की सबसे पुरानी चट्टान है। बेसाल्ट 18 करोड़ साल और ग्रेनाइट 4 अरब वर्ष पुरानी है। वैसे यहां बहुत कम परिस्थिति में भूकंप आते है।यह सेफ जोन का क्षेत्र है।यहां स्थानीय स्तर का भूकंप वीक जोन के कारण है।

अब भी डर से सहमे हैं ग्रामीण

83 साल के सुंदर यादव ने अपनी इतनी उम्र में।पहली बार इस तरह का मामला देखा। वे बताते है मकान पूरा डगमगाने लगा था। बर्तन भी गिर गए थे। उसके बाद आवाज हुई फिर सब शांत हो गया। अंदाजे से यह कुछ मिनट रहा होगा।लोगो के घरों की दीवार में क्रैक आ गई है। इससे डर हो गया है। लोग उस समय घर से बाहर निकल गए थे।

Leave a Comment