Betul News Today: सुबह घने कोहरे के बाद शुरू हुई जमकर तेज बारिश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today: बुधवार की सुबह से ही नगर में तेज बारिश हो रही है, मुलताई में करीब आधे घंटे तक बादल जमकर बरसे। लोगों को लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार था। बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। कहा जा रहा है कि इस बारिश से फसल को फायदा होगा। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल को बारिश की जरूरत है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। इस घने कोहरे के कारण नगर के मध्य स्थित पवित्र ताप्ती सरोवर का नजारा दिखाई नहीं दे रहा था। पीयूष बछेले ने बताया कि वे रोजाना की तरह सुबह ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करने पहुंचे थे। जहां घना कोहरा दिखा। ऐसा मनोरम और अनोखा नजारा देख सभी ने आनंद उठाया। इधर, सुबह 11 बजे से शुरू हुई बारिश से करीब 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस बारिश के बाद ताप्ती में पानी आने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बादलों से पानी के रूप में फसलों के लिए अमृत वर्षा हुई है।

Leave a Comment