Gold-Silver :- पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान में तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (सोमवार) दो दिन बाद बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज अभी तक 0.38% बढ़कर यानी609 रुपये तेजी के साथ 1,59,288 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)
158117 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)
157484 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)
144835 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750):
118588 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585):
92498 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?