Holi खेलने से पहले और बाद में त्वचा और बालों की देखभाल कैसे करें?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Holi Skin & Hair Care Tips :- रंगों का त्यौहार आ गया है! होली का त्योहार रंगों, खुशी और मस्ती का होता है l यह हिन्दुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस पर्व को हर भारतीय पारंपरिक रूप से दो दिन मनाते है। होली में इस्तेमाल होने वाले रंग वैसे तो फूलों आदि से बनाये जाते हैं, लेकिन आजकल बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध हैं. जो लोग एक दूसरे को लगाते हैं. लेकिन इसमें कुछ रंगों से हमारी स्किन और बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है. कुछ रंगों में मौजूद केमिकल स्किन और बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

इन सुझावों का पालन करके त्यौहार का पूरा आनंद क्यों न लें?

ऐसे बचाएं त्वचा और बाल :

आंखों को धुलें: होली में अपने आंखों का खास ख्याल रखे। आंखों में रंग चले जाने पर तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं। यदि आंखें धोने के बाद भी तेज जलन हो, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं।

क्रीम लगाएं: जब भी होली खेलने निकलें, तो त्वचा पर क्रीम या तेल लगाकर ही निकलें। जिससे कि त्वचा पर रंगों का असर न पड़े।

तेल लगाएं: रंग आपके बालों को बेजान और कमजोर बना सकता हैं। इसलिए, रंग खेलने से पहले बालों में सरसों तेल जरूर लगाए।

टोपी पहने: सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह ब्रश कर लें। ब्रश करने मात्र से ही सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलती है।

खुद से सूखाने दें: होली खेलने के बाद बाल धोने के बाद उसे ब्लो-ड्राई की जगह अपने आप सूखने दें। दो सप्ताह बाद तक बालों में कलर न करें।

Read Also – Skin Care : कालेपन ने छीन लिया है चेहरे का निखार, तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा –

ऐसे छुड़ाएं होली का रंग :

दूध और केला: केले और दो चम्मच दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को शरीर पर सूखने तक लगाएं। 20 मिनट बाद पानी की मदद से स्क्रब करें। इससे रंग आसानी से छूटेगा।

दाल और आटा: एक चम्मच आटा,  गुलाब जल और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना ले  इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से स्क्रब करें। जब रंग छूटने लगे तो पानी से धो लें।

नींबू का घोल: एलोवेरा और नींबू का घोल बनाकर इसे रूई से त्वचा पर लगाएं। इस घोल से आपको रंग साफ करने में मदद मिलेगी। होली में रंग खेलने से पहले आप अपने बालों पर पर्याप्त तेल से मालिश कर लें।

गुनगुना पानी: होली के रंग को गुनगुने पानी से साफ़ करना चाहिए। इससे रंग जल्दी साफ़ हो जाता है।  कभी भी त्वचा को बहुत जोर से नहीं रगड़ना चाहिए। इससे त्वचा पर रैश भी हो सकता है। रंग को हल्का करने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल कर  सकते है।

आंवले का प्रयोग: होली का रंग छुड़ाने के लिए शैंपू से सिर को धोएं। इसके बाद आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल को धो लें। ऐसा करने से रंगों से बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा।

होली के बाद इन स्किन और हेयर केयर टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा और बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं। याद रखें, सिर्फ़ होली के दौरान ही नहीं बल्कि पूरे साल अपनी त्वचा और बालों की अच्छी देखभाल करना ज़रूरी है।

Leave a Comment