Maruti Swift CNG: भारतीय बाजार में कई ऑटोमेकर्स हैचबैक सेगमेंट में अपने वाहन पेश करते हैं। Maruti Suzuki भी इस सेगमेंट में अपनी कारें पेश करती है। अगर आप Hatchback Maruti Swift का VXi CNG वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे हैं। यहां हम आपको Maruti Suzuki Swift के VXi CNG वेरिएंट को फाइनेंस या लोन पर लेने की पूरी जानकारी बता रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि अगर आप इसे ₹1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कितना लोन लेना होगा, कितनी मासिक किस्त यानी EMI देनी होगी।
Maruti Swift VXi CNG की कीमत
Maruti Swift CNG वेरिएंट में भी पेश की जाती है। इसे तीन CNG वेरिएंट में पेश किया जाता है, जो VXi CNG, VXi Opt CNG और ZXi CNG हैं। यहां हम आपको इसके बेस वेरिएंट VXi CNG को लोन पर लेने की पूरी जानकारी बता रहे हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8,19,500 है और ऑन-रोड कीमत ₹9,15,709 तक जाती है।
Maruti Swift CNG एक लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI?
अगर आप Maruti Swift VXi CNG खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इसकी एक्स-शोरूम कीमत पर फाइनेंस या लोन लेना होगा। अगर आप इसे खरीदने के लिए ₹1 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹8,19,500 का लोन लेना होगा। वहीं, अगर यह लोन सात साल के लिए 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलता है, तो आपको हर महीने ₹13,185 EMI के रूप में चुकाने होंगे।
Maruti Swift CNG कितनी महंगी पड़ेगी कार?
अगर आपको यह लोन किसी बैंक या फाइनेंस कंपनी से सात साल के लिए 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलता है, तो आपको ब्याज के रूप में ₹2,88,040 चुकाने होंगे। इस तरह Maruti Swift VXi CNG वेरिएंट की कुल कीमत ₹11,07,540 पड़ेगी।
Maruti Swift VXI CNG के फीचर्स
- कीमत: नई दिल्ली में Maruti Swift VXi CNG की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.20 लाख है।
- कलर ऑप्शंस: मेटैलिक सिजलिंग रेड, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, प्राइम स्पेंडिड सिल्वर, प्राइम लस्टर ब्लू, प्राइम नोवल ऑरेंज, सिजलिंग रेड/मिडनाइट ब्लैक, पर्ल आर्कटिक व्हाइट विद पर्ल मिडनाइट ब्लैक, लस्टर ब्लू विद पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ, मेटैलिक मैग्मा ग्रे और पर्ल आर्कटिक व्हाइट मिडनाइट ब्लैक।
- इंजन: इसमें 1197 cc का इंजन लगा है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें लगा इंजन 68.80bhp की पावर और 101.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- माइलेज: दावा किया जाता है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 32.85 किमी तक का माइलेज देती है।
- फीचर्स: Swift VXi CNG में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टचस्क्रीन, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), पावर विंडो रियर, पावर विंडो फ्रंट, व्हील कवर जैसे फीचर्स हैं।