MP NEWS : Harda में विवाद के चलते युवक ने पिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP NEWS :- हरदा में एक युवक ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। युवक का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम मालोना चारखेड़ा का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय आशाराम कासड़े की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आशाराम ने गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read Also- MP NEWS TODAY: हरदा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरी कहानी

मृतक के बड़े भाई मानचंद ने बताया कि आशाराम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment