MP Weather Update :- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में तापमान लगातार गिरने लगा है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में पारा 10-12 से नीचे रहा और सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। आज यानी मंगलवार को सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम दोनों समय कोहरा और ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम बनी हुई है, लेकिन प्रदेश में आने वाली हवाएं शांत हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। नवंबर के अंत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है या ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बादल छा सकते हैं।
दिसंबर में कड़ाके की कोहरा (MP Weather Update)
एमपी मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है।दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी।

Read Also : Aaj ka Gold Silver Rate – क्या है आपके शहर में आज सोने और चांदी के रेट? जानिए
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल (MP Weather Update)
- प्रदेश के पचमढ़ी शहर में सोमवार को रात का तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया, जो कि 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
- मंडला में 10.2 डिग्री, मजालखंड में 11.4 डिग्री और उमरिया में 11.6 डिग्री दर्ज हुआ।
- सोमवार को ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
- इंदौर में 28.5 डिग्री, जबलपुर में 29.6 डिग्री, भोपाल में 30 और उज्जैन में 30.2 डिग्री दर्ज हुआ।
- सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
- भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।