Namaskar Benefits : सनातन धर्म में हाथ जोड़कर नमस्कार करना आदर का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में इसके कई सारे फायदे बताए गए हैं। जिसका उपयोग दूसरे को सम्मान देने के लिए किया जाता है। यह संस्कार का परिचय है, जब आप किसी को विनम्रता पूर्वक हाथ जोड़कर उस व्यक्ति का आदर सत्कार करते हैं।
यह आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ सेहत को भी काफी फायदा पहुंचता है। नमस्कार करने से याददाश्त मजबूत होता है। मन को भी शांति मिलती है, जिससे किसी भी कार्य को करने से सफलता हाथ लगती है।
मिलेगा विशेष आशीर्वाद
जो लोग हाथ जोड़कर देवी-देवताओं को नमस्कार करते हैं। आंखें बंद करके उनका ध्यान करते हैं, उन्हें देवगणों का विशेष आशीर्वाद मिलता है। ऐसी मान्यता है कि उंगलियां थोड़ी ढीली करके भगवान का अभिवादन करने से प्रार्थना जल्दी स्वीकार हो जाती है।
Read Also : Mahakumbh 2025 – जानिए… कौन होते हैं खूनी, खिचड़ी और बर्फानी नागा साधु , इन में क्या अंतर है?
नहीं आती परेशानी
वहीं, कुछ लोग बड़े बुजुर्गों को रोज हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं। हिंदू शास्त्रों में बुजुर्गों को देवताओं के समान माना गया है। उनका आदर सत्कार करने से जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती। भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में उनकी सहायता करते हैं।
पॉजिटिव एनर्जी
नमस्कार करना शारीरिक रूप से भी फायदेमंद माना जाता है। इससे उंगलियों के टिप पर दबाव पड़ता है। ऐसे में यह एक्यूप्रेशर की तरह काम करता है, जिसका प्रभाव सीधे कान, आंख और दिमाग पर पड़ता है। नमस्कार करने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और नकारात्मकता दूर होती है। इसे योगासन का भी हिस्सा माना गया है।
सूर्य नमस्कार करने के फायदे – Namaskar Benefits
1. स्वस्थ पाचन-तंत्र
रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह पाचन-तंत्र में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे आंतों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसके नियमित अभ्यास से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
2. शरीर को डिटॉक्स करता है
सूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस खींचने और छोड़ने से फेफड़ों तक हवा पहुंचती है। इससे खून तक ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसों से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
3. त्वचा में निखार आता है
सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंग सुचारु रूप से काम कर पाते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, आपकी त्वचा और चेहरे पर भी निखार आता है। सूर्य नमस्कार चेहरे पर झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी मदद करता है। अगर आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो इस आसन को रोजाना करें।
4. पेट की चर्बी कम होती है
सूर्य नमस्कार करने के दौरान पेट के आंतरिक अंगों की स्ट्रेचिंग होती है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत और टोन होती हैं। रोज इस आसन को करने से बैली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।
5. महिलाओं के लिए फायदेमंद
सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से महिलाओं को कई लाभ मिल सकते हैं। यह हार्मोन्स को संतुलित करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने में भी मदद करता है। रोज इस आसन को करने से अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही, पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिल सकती है।