Astro Tips – घर की छत पर दीया जलाना माना जाता है बेहद शुभ, जानें दीपक का महत्व

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

Astro Tips :- हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत महत्व दिया गया है। हम जो भी पूजा-पाठ या दैनिक दिनचर्या का काम करते हैं, वह सब ज्योतिष पर आधारित होता है। हर व्यक्ति की अपनी दिनचर्या होती है, जिसका वह सुबह से लेकर रात तक पालन करता है। इस दौरान सभी अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं।

दैनिक दिनचर्या में कुछ लोगों के पूजा-पाठ के अलग नियम होते हैं, तो कुछ के खाने-पीने या काम करने के कुछ नियम होते हैं। ये दैनिक कार्य हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। पूजा-पाठ करते समय हम सभी दीपक जरूर जलाते हैं। दीपक जलाए बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है।

दीपक का महत्व

पूजन में दीपक जलाने का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सकारात्मकता लेकर आता है। दीपक हम पूजा करते समय तो जलाते ही हैं लेकिन इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक रखा जाता है। बहुत से लोग अपने घर की छत पर भी दीपक जलाते हैं। अगर आपने अब तक इसका महत्व नहीं समझा तो चलिए हम आपको बताते हैं कि छत पर दीपक रखना क्यों शुभ है।

छत पर रखें दीपक

पूजन पाठ करते समय शाम को अपनी छत पर दीपक जरूर रखें। ऐसा करना शुभ माना गया है। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और वह शुभ परिणाम प्राप्त करता है।

नकारात्मकता होगी दूर

जो व्यक्ति शाम के समय घर की छत पर दीपक जलाता है, उसके घर से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा दूर रहती है परिवार के सदस्य कभी भी नकारात्मकता से ग्रसित नहीं होते और पॉजिटिविटी बनी रहती है।

Read Also – Amavasya Date 2024 : साल की आखिरी अमावस्या कब है? जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

सुख समृद्धि का वास

शाम के समय छत पर दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे। घर में रहने वाले सदस्य प्रेम और सौहार्द के साथ एक दूसरे के साथ रहें तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।

समस्याओं का निवारण

अपने जीवन में हर व्यक्ति कभी ना कभी किसी न किसी समस्या का सामना जरूर करता है। अगर रोजाना घर की छत पर दीपक जलाया जाता है तो जीवन की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती है। यह उपाय नई परेशानियों को आने से रोकता है।

मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

अपने घर में सुख, समृद्धि, बरकत और धन सभी चाहते हैं। अगर आप भी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो घर की छत पर दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर के सदस्यों को तरक्की मिलने लगती है और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Leave a Comment