Ambedkar Jayanti 2026- पवित्र नगरी में हषोल्लास के साथ मनाई बाबा साहब की 134 वीं जयंती

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                           मुस्लिम समुदाय ने शीतल पेय पिलाकर किया शोभायात्रा का स्वागत

Ambedkar Jayanti 2026/मुलताई। पवित्र नगरी में संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बाबा साहब के अनुयायी जय भीम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जहां जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। इसके उपरांत अंबेडकर चौक पर भव्य आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के विषय में महत्वपूर्ण जानकारिया साझा की। अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब की भव्य प्रतिमा को पुष्प मालाएं पहनाई गई तथा बाबा साहब के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा भी बाबा साहब की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा का स्वागत सत्कार मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा किया गया। मो. अफसर अनीस हुसैन, मो.समीर शेख इमरान, इमरान मंसूरी, फहीम मोटलानी, अदनान खा, जावेद खान, शेख आसिफ, फरहान खान, शेख उमेर, शेख महबूब, मो. जैद, सन्ना खान, तईद पटेल, मो.अली आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष बावा साहब की शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है। इस वर्ष भीषण गर्मी एवं तेज धूप में शोभायात्रा निकली जिसमें शोभायात्रा में शामिल लोगों को शीतल जल तथा शवंत पिलाकर स्वागत किया गया।

हिंदू युवा मंच ने किया माल्यार्पण

बाबा साहब की जयंती पर नगर के हिंदू युवा मंच के द्वारा अंबेडकर चौक पर बाबा साहव की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की गई। मंच के नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि बाबा साहब भारत रत्न एवं देश का गौरव हैं जिनकी 134 वीं जयंती पर पूरे उत्साह के साथ हिंदू युवा मंच द्वारा माल्यार्पण कर बाबा साहब के गौरव की गाथा युवा सदस्यों को बताई गई। उन्होंने बताया कि बाबा साहब को जयंती पर युवाओं पर युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बाबा साहब के जयकारे लगाए।

Read Also: खेत में लगी आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंची, 6 हजार मुर्गे मुर्गियां जिंदा जले, 15 लाख की क्षति

संघमित्रा बुद्ध विहार में हुआ आयोजन

ग्राम सोनोली में स्थित संघमित्रा वृद्ध विहार में बाबा साहब की जयंती पर भव्य आयोजन महिला मंडल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नागपूर की बाया हुरमाड़े द्वारा बाबा साहब के विषय में महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनके विचार, त्याग, जीवन संघर्ष, संविधान की रचना आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र तथा बावा साहब के कृतज्ञता व्यक्त करने बाबा साहब की प्रतिवर्ष पूरे देश में जयंती महोत्सव मनाया जाता है।

Leave a Comment