Ola Launches Electric Scooter S1 X+ 5.2 kWh:- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की एक प्रमुख कंपनी, Ola Electric ने सोमवार, 13 अप्रैल को अपना नया हाई-रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर, S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च किया। कंपनी ने इस स्कूटर के लिए सिर्फ़ ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत तय की है; यह ऑफ़र 15 अप्रैल, 2026 तक ही मान्य रहेगा। यह स्कूटर Ola की स्वदेशी 4680 ‘Bharat Cell’ बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस है। पहली बार, यह उन्नत बैटरी टेक्नोलॉजी—जो पहले केवल प्रीमियम मॉडल्स में उपलब्ध थी—अब बड़े पैमाने पर आम ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराई जा रही है।
परफॉर्मेंस और फीचर्स
- मोटर: 11 kW मिड-ड्राइव मोटर (इंटीग्रेटेड MCU के साथ)
- रेंज: 320 किलोमीटर (IDC)
- टॉप स्पीड: 125 किमी/घंटा
- ब्रेकिंग: ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम और फ्रंट डिस्क ब्रेक
Read Also: इंतजार खत्म! Royal Enfield की पहली Electric Bike लॉन्च, कीमत ने उड़ाए होश
वर्टिकल इंटीग्रेशन मॉडल को और मजबूत करेगी कंपनी
ओला इलेक्ट्रिक ने इस लॉन्च के साथ अपने वर्टिकल इंटीग्रेशन मॉडल को और मजबूत किया है, जिसमें बैटरी सेल डेवलपमेंट, बैटरी पैक डिजाइन और वाहन मैन्युफैक्चरिंग को पूरी तरह इन-हाउस किया जाता है। इससे नई तकनीक को तेजी से बाजार तक पहुंचाना संभव हो पाता है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने इन-हाउस डेवलप किए गए लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल के तैयार होने की घोषणा की। यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज़ करने और एक फुल-स्टैक एनर्जी इकोसिस्टम बनाने के उसके मिशन में एक अहम पड़ाव है। कंपनी को आज पेश किए गए इस स्कूटर से काफी उम्मीदें हैं। कंपनी अपनी आगे की कार्ययोजना पर लगातार काम कर रही है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद स्कूटर और बाइक
ओला के मौजूदा पोर्टफोलियो में प्रीमियम सेगमेंट- S1 Pro+ (5.2 kWh & 4 kWh), S1 Pro (4 kWh & 3 kWh) है। मास मार्केट में S1 X+ (5.2 kWh नया वेरिएंट), S1 X (2, 3 & 4 kWh) है। मोटरसाइकिल में Roadster X+ (4.5 & 9.1 kWh) और Roadster X (2.5, 3.5 & 4.5 kWh) मॉडल हैं। कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Roadster X+ 9 पर 60,000 रुपये की कीमत में भी कटौती की घोषणा की थी। यह 1 kWh की मोटरसाइकिल इसके 4680 Bharat Cell द्वारा संचालित है। Roadster 9.1 kWh की कीमत अब ₹1,29,999 है, जो पहले ₹1,89,999 थी।

