Betul Samachar: पवित्र नगरी में जमकर उड़ा रंग गुलाल, मेघनाथ मेले में उमड़ी भीड़…

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई(सलमान शाह):- पवित्र नगरी में होली पूर्व पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही नगर में र्लांग रंग गुलाल खेलने लगे तथा शाम तक जमकर होली खेली। बस स्टैंड पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे विधायक चंद्रशेखर देशमुख शामिल हुए। इधर पूरे नगर में युवाओं ने जमकर होली खेली तथा गाजे बाजे के साथ हुरियारों की टोलियां निकली। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने बाहर खेतों सहित बांध स्थल पर जाकर भी होली मनाई तथा रंग गुलाल से सराबोर हुए। इधर अपराह्न 4 बजे के बाद से ही मासोद् रोड पर फागुन का मेला प्रारंभ हुआ जिसमें नगर सहित आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। मेघनाथ मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने पारंपरिक फाग की प्रस्तुति दी तथा मंडलियों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत सुनक होली का माहौल बना दिया। मेघनाथ के झूले पर भी लोग खूब झूले तथा होली पर विशेष रूप से तैयार की गई पारम्परिक मिठाइयां खरीदी। होली में युवाओं सहित बच्चों ने भी खूब मौज मस्ती की तथा लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Read Also: कोथलकुण्ड हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौवंश से भरी टवेरा पकड़ी

Leave a Comment