Crime News: पुलिस ने गो रक्षकों के सहयोग से गौ वंश से भरा चार पहिया वाहन पकड़ा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। पुलिस द्वारा गो रक्षकों के सहयोग से प्रभात पट्टन मार्ग पर मवेशियों से भरा चार पहिया वाहन पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 6 बजे हिन्दू संगठनों के युवाओं को खबर मिली कि शिफ्ट डिजायर में चार नग गो वंश भरकर कामथ की ओर से पट्टन की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर युवाओं ने वाहन का पीछा कर पट्टन चौकी के पास बेरिकेटिंग कराई गई। इसके बावजूद वाहन चालक चकमा देकर फरार होने लगा जिसके बाद पीछा करने पर वहां पलट गया। गो सेवकों ने तुरंत वाहन में से क्रूरता पूर्वक बांध कर रखे गए मवेशियों को निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर वहां को जब्त किया गया। हिंदू संगठन के सागर बजरंगी, दिपांशु साहू, पंकज बिहारे, गौ पुत्र सेना से धर्मेंद्र नरवरे, छोटू पाटील, शिवम् यादव, युवराजयादव, सार्थक चिनचोले, लक्की मसतकर आदि ने गोवंश को गोशाला में भेजने का प्रबंध किया।

Read Also: ताप्ती नाला अतिक्रमण प्रकरणों में कमिश्नर के बयान जारी, दो पेशियों से चल रही सुनवाई

Leave a Comment