Vivo T5 Pro 5G हुआ सस्ता, 9020mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Vivo T5 Pro 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। वीवो का हाल में लॉन्च हुआ यह फोन लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और Vijay Sales पर फोन की खरीद पर बंपर ऑफर मिल रहा है।

Vivo T5 Pro को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1975 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Vijay Sales पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो वीवो के इस फोन को 2,500 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Read Also: iPhone 17 हुआ सुपर सस्ता, ₹44,768 में मिल रहा अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो फोन को पानी और धूल से बचाता है। यह फोन 9020mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।

Leave a Comment