तीन स्थानों पर आग लगने से 50 एकड़ में लगी गेंहू की फसल खाक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

बिछुआ में तीन किसानों के खेतों में आग लगने से मचा हड़कंप

BETUL NEWS/मुलताई :- ग्राम कुंडई बिछुआ में एक साथ तीन किसानों के खेतों में आग लगने से लगभग 50 एकड़ मे लगी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों ने आग बुझाने का अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन आग नही बुझने से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के धनराज पंवार, विजय वडघरे तथा भूपेन्द्र राठौर ने बताया कि अज्ञात कारणों से बिछुआ के तीन किसानों के खेत में आग लग गई। उन्होने बताया कि दिलीप ओंकार, लुंगर श्यामराव तथा अम्मिलाल देशमुख तीनों खेत एक दूसरे के पास थे। आग लगने के बाद तेजी से फैली जिसने तीनों खेतों को आगोश में ले लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू किया। उन्होने बताया कि फिलहाल हर तरफ जहां खेतों में गेंहू पक गया है वहीं कई खेतों में गेंहू काटकर खरई बनाकर रखा हुआ है। ऐसी स्थिति में आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो रही है। किसानों के अनुसार लगभग 50 एकड़ में लगा गेंहू जलकर खाक हो गया जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है तथा लाखों की क्षति हुई है। इधर ग्राम चौथिया में भी आग लगने से नरवई जलकर खाक हो गई। प्रतिदिन क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बड़ी संख्या में हो रहा है जिसमें अधिकांश घटनाएं नरवई जलाने तथा शार्ट सर्किट से हो रही है।

Read Also :-Betul News: शाहपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत के सरपंच द्वारा मनरेगा में फर्जी हाजरी का खेल चालू

नरवई जलाने पर लगा है प्रतिबंध

इधर प्रशासन द्वारा नरवई जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है इसके बावजूद कई किसान खेतों में नरवई जला रहे हैं जिसका खामियाजा अन्य किसानों को भोगना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि फसल काटने के बाद किसानों द्वारा नरवई में आग लगा दी जाती है लेकिन कई बार आग दूसरे खेतों तक पहुंच जाती है जिसके कारण फसलें जलकर खाक हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा नरवई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Comment