Crime News/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- फरियादिया के अनुसार, दिनांक 25.10.2024 की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान उसके देवर विकाश उर्फ विक्की धुर्वे, निवासी माथनी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके पति की जेल से जमानत नहीं होने देगा। आरोपी ने इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया।
जब फरियादिया का पति जमानत पर जेल से रिहा होकर घर आया, तो उसने पूरी घटना उसे बताई। इसके बाद, फरियादिया ने दिनांक 19.03.2025 को थाना भैंसदेही पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 125/25 के तहत धारा 376(2)(N), 506 भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
Betul News Today: लगातार धूल उगल रहा स्कूल निर्माण के लिए रिहायशी एरिये में लगाया प्लांट
पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
कार्यवाही का विवरण:
मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तैनात किए गए। सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम माथनी में अपने खेत पर छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना भैंसदेही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर 22 मार्च 2025 को ग्राम माथनी में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी कर उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक प्रीति पाटिल, उप निरीक्षक नितिन उईके, प्रधान आरक्षक 291 संतोष, आरक्षक 589 सुनील, आरक्षक 600 सोनू एवं आरक्षक 426 मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।