Betul Ki Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :– भैंसदेही सरस्वती शिशु मंदिर मे आगामी पंच कल्याणक को लेकर जैन समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जन प्रतिनिधि एवं सभी समुदाय के लोग एवं पत्रकार जन ने बैठक मे भाग लिया। सर्व प्रथम नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी व अनिल सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित व पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया। पधारे सभी अतिथियों ने एवं सभी समुदाय के लोगो ने व जैन समाज के लोगो ने आगामी पंच कल्याणक कार्यक्रम मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम मे मंडीदीप,बैतूल,मुलताई, चिचोली,खेड़ी सावलीगढ़,आठनेर से जैन समाज के लोग एवं जन प्रतिनिधि मुख्य रूप से पधारे थे। सभी ने कार्यक्रम को लेकर अपनी अपनी बात रखी पत्रकार जनों ने भी पूर्ण सहयोग की बात कही । पंडित संजय सरस जैन ने कहा मुझे यहां का माहौल देखकर ऐसा लगता है की यह कार्यक्रम जैन समाज के लोगो का न होकर सभी समाज का है। लोग कार्यक्रम के इंतजार मे पलक पावडे बिछाये बैठे है। जिससे जो हो वह यथा संभव सहयोग करने को तैयार है मनीष जैन अध्यक्ष जैन समाज एवं अरुण मोदी ने कार्यक्रम मे पधारे सभी लोगो का आभार माना।
Betul News Today: लगातार धूल उगल रहा स्कूल निर्माण के लिए रिहायशी एरिये में लगाया प्लांट

