Gold Rate Today:- इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,330 बढ़कर ₹1 लाख पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,670 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹342 गिरकर ₹95,900 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,242 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
अमेरिका की टैरिफ नीति के कारण व्यापार युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इससे आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ सकती है। वैश्विक मंदी का डर भी बढ़ गया है। ऐसे में लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के दौर में सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसके आयात पर अधिक पैसे खर्च होते हैं।
इस साल रुपया करीब 4 फीसदी गिर चुका है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ गया है। सोने का सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए सोने की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों के ज्वैलर्स ने बताया कि सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,500 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01,350 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,400 रुपए है।
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,838 रुपए बढ़कर 1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,883 रुपए बढ़कर 95,900 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
साल गोल्ड प्राइस
2007 10,000
2011 20,000
2012 30,000
2020 40,000
2022 50,000
2023 60,000
2024 70,000
2025 80 हजार, 90 हजार, 1 लाख रुपए