Accident News:- जयपुर-आगरा हाईवे पर दौसा कलेक्ट्रेट के पास एक कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे दौसा में कलेक्ट्रेट चौराहे के पास आरटीओ ऑफिस के सामने हुआ।
बताया जा रहा है कि आरटीओ की टीम ने हाईवे के किनारे ट्रक को चेकिंग के लिए रोका था, तभी यह हादसा हुआ। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हरियाणा नंबर की कार को ट्रक से अलग किया गया। कार सवार लोग गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्हें बाहर निकाला गया।
घायलों को दौसा के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मृतक रोहतक (हरियाणा) के खेड़ी साद क्षेत्र के रहने वाले थे। वे मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए आए थे। परिजनों के आने पर मृतकों की पहचान हो सकेगी।