निकलेगी शोभायात्रा, झांकियां होगी आकर्षण, जगह जगह भंडारे का आयोजन
Betul Ki Khabar/मुलताई। अषाढ़ सप्तमी पर 2 जुलाई को पवित्र नगरी स्थित ताप्ती तट पर सुबह 8.30 बजे मां ताप्ती के पूजन एवं अभिषेक के साथ ध्वजारोहण से मां ताप्ती का जन्मोत्सव प्रारंभ किया जाएगा। मां ताप्ती जन्मोत्सव समिति के द्वारा सुबह से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किए जाएंगे जिसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा ताप्ती सरोवर के मध्य ध्वजारोहण विधि विधान से किया जाएगा सुबह 10 बजे ताप्ती तट स्थित लोणाली कुन्बी समाज भवन में श्री सिद्धिविनायक ज्योतिष संस्थान बैतूल द्वारा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मां ताप्ती जन्मोत्सव समिति के द्वारा मां ताप्ती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो स्टेशन मार्ग से होते हुए नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरेगी। जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा में नगर सहित पूरे क्षेत्र से पहुंच रही झांकिया आकर्षण का केन्द्र होगी।
Betul Ki Taja Khabar- गणित विषय के 39 माध्यमिक शिक्षको ने लिया प्रशिक्षण
गाजे बाजे तथा डीजे एवं धुमाल के साथ मां की शोभायत्रा धूमधाम से निकाली जाएगी जिसमें नगर सहित पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 6.30 बजे श्रीराम मंदिर से मां ताप्ती का अभिषेक किया जाएगा। समिति के अनुसार प्रतिवर्ष मां ताप्ती का अभिषेक किया जाता है जिसमें 31 जोड़ों को शामिल किया जाता है। मां ताप्ती जन्मोत्सव नगर में महापर्व के रूप में मनाया जाता है जिसमें नगरवासी घरों के सामने जन्मोत्सव पर रोशनी करते हैं तथा घरों के सामने रांगोली डालकर मां ताप्ती के भजन बजाए जाते हैं।