बरसात में ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को मिली सुरक्षा की सौगात
BETUL NEWS/मुलताई। नगर पालिका परिषद मुलताई द्वारा सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जल प्रदाय, विद्युत एवं फायर विभाग के कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान किए गए। यह आयोजन नगर पालिका के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति अजय यादव, शिल्पा शर्मा, जी.ए. बारस्कार, महेंद्र जैन, पार्षद सुरेश पोनीकार, पार्षद निर्मला उबनारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि नगर पालिका अपने कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। बरसात के मौसम में जल आपूर्ति, बिजली और फायर जैसी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान कर उनकी ड्यूटी को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग किया जा रहा है सभा में मौजूद सभी सभापतियों और जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि नगर की सेवा में तत्पर रहने वाले कर्मचारियों का सहयोग और सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
ताप्ती प्रदक्षिणा मार्ग पर मवेशियों का जमघट, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

