ग्राम खड़ाआमला में राष्ट्र जागरण गायत्री दीप महायज्ञ संपन्न, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। ग्राम खड़ाआमला में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्र जागरण गायत्री दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम खड़ा आमला सहित करजगांव, सोनोरा एवं मुल्ताई क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों भाई-बहनों ने सहभागिता कर राष्ट्र एवं समाज के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां समर्पित की गईं। कार्यक्रम में पंडित धनराज धोटे की टोली द्वारा दीप महायज्ञ के माध्यम से पूज्य गुरुदेव के संदेशों का प्रसार किया गया। इस दौरान पंडित धनराज धोटे ने परम पूज्य वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण बनाने और मनुष्य में देवत्व के जागरण के लिए घर-घर में गायत्री महामंत्र की साधना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र की नियमित साधना से व्यक्ति के चिंतन और चरित्र में पवित्रता एवं सद्भावना आती है, वहीं बच्चे संस्कारवान बनते हैं।

दीप महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन गायत्री महामंत्र की साधना करने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र के नव निर्माण, सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण की कामना करते हुए भावनात्मक रूप से यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वयं नशा नहीं करने, ग्राम को नशामुक्त बनाने तथा घर-घर सामूहिक गायत्री साधना चलाने का भी संकल्प लिया।

Accident News: केंद्रीय विद्यालय के सामने कारों की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन घायल

इस अवसर पर तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश साझा करते हुए संगठन को सक्रिय करने, प्रज्ञा मंडलों एवं महिला मंडलों को सशक्त बनाने तथा पूज्य गुरुदेव के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में सामूहिक साधना, बाल संस्कार शाला संचालन, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा, नारी जागरण एवं कन्या किशोर कौशल शिविर आयोजित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave a Comment