पुलिस ने सड़क सुरक्षा चेकिंग अभियान के तहत 54 वाहनों के बनाए चालान
Betul Ki Khabar/मुलताई। पुलिस द्वारा निरंतर सड़क सुरक्षा के निर्देशों के पालन मैं बिना हेलमेट, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले, ओवर स्पीड ,3 सवारी, बिना नंबर ,ड्रिंक इन ड्राइव के चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसके तहत थाना मुलताई एवं समस्त चौकी मासोद, दुनावा और प्रभातपट्टन में सघन चेकिंग अभियान चला कर कुल 54 चालान बनाए गए जिसमें कुल 17600 रुपये समंस राशि जमा की गई l
Read Also: ग्राम खड़ाआमला में राष्ट्र जागरण गायत्री दीप महायज्ञ संपन्न, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि
प्रति सप्ताह रविवार और गुरुवार एवं इसके अतिरिक्त धार्मिक स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नागपुर नाका सहायता केंद्र को पुनः स्थापित कर वरिष्ठ आरक्षक चंद्रकांत को लगाया गया है। उक्त आरक्षक लोडिंग तथा भारी वाहनों व बड़े यात्री वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोककर डाइवर्ट करेंगे। इसके साथ ही रविवार और गुरुवार को कामधेनु चौक का मार्ग भी रोका जाएगा ताकि मुख्य मार्ग के बाजार में आने वाले ग्राहकों के पैदल आगमन एवं सामान खरीदी के समय सुरक्षा बनी रहे। थाना बोरभरी परिहार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि दुकानों के सड़क के बगल से बैठने वाले समस्त ठेलों दुकान संचालक अपनी दुकानों को नियत स्थान एवं सुरक्षित तरीके से लगावें ताकि यातायात सुगमता से चलता रहे।

