नवचेतना केंद्रों पर कन्या कौशल शिविर और व्यसन मुक्ति अभियान चलाने पर हुआ मंथन
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पचधार में किया गया, जिसमें जिले की सभी तहसीलों के समन्वयकों की सहभागिता रही। गोष्ठी में उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख, जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा, उपजोन समिति सदस्य शसम्पतराव धोटे, शिशुपाल डढ़ोरे, टी.के. चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभात पट्टन, मुलताई, बैतूल, आमला, भैंसदेही, आठनेर — के समन्वयकों ने अपनी गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रभात पट्टन से राजेन्द्र गायकवाड़ एवं मुलताई से नारायण देशमुख ने क्षेत्रीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
BETUL NEWS: नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों को वितरित किए गए रेनकोट
गोष्ठी में बताया गया कि मुलताई तहसील में 1100 साधकों द्वारा 10 माला गायत्री मंत्र एवं 1 माला महामृत्युंजय मंत्र के साथ ब्रह्मास्त्र साधना के माध्यम से राष्ट्र जागरण एवं गुरुकृपा वर्ष के अंतर्गत अखंड दीप, वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी समारोह हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। टी.के. चौधरी ने सभी तहसीलों में निरंतर व्यसन मुक्ति अभियान चलाने की आवश्यकता बताई एवं आगामी महीनों में नवचेतना केंद्रों पर एक दिवसीय कन्या कौशल शिविर आयोजित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की।

