राठौर समाज से जयप्रकाश पप्पू राठौर, सोनी समाज से मनीष सोनी, कलार समाज से अंकित आर्य ब्राह्मण समाज से शांतिबन गोस्वामी, जैन समाज से गोलू जैन, कुम्बी समाज से बन्टी देशमुख भी मंडल की दौड़ में-
Betul Ki Khabar/चिचोली :- लंबे अरसे के बाद चिचोली नगर मंडल के लिए एक बार फिर दावेदार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक चिचोली मे दूसरे नंबर पर रहने वाले राठौर समाज से जयप्रकाश पप्पू राठौर ने भी अपनी दावेदारी की इच्छा जाहिर की है।
कौन है! राठौर समाज से दावेदार:- चिचोली नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 के वर्तमान पार्षद ,वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष, श्री तपश्री बोल बम सेवा मंडल के अध्यक्ष, पूर्व सोसायटी उपाध्यक्ष के दायित्व पर रहे जयप्रकाश का पप्पू राठौर भारतीय जनता पार्टी में लंबे अच्छे से सक्रियता से काम कर रहे हैं! यह राठौर समाज से मंडल अध्यक्ष के रूप मे एकदम सटीक एवं सशक्त उम्मीदवार उभकर सामने आए हैं! राठौर समाज में भी वर्तमान समय में जिला राठौर समाज उपाध्यक्ष एवं नगर मे भी चिचोली राठौर समाज में भी बाकायदा अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।
राठौर समाज से दूसरे सबसे सक्रिय दावेदारों में अमर सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। पूर्व पार्षद एवं पूर्व राठौर समाज के नगर अध्यक्ष के रूप मे अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके अमर सिंह राठौर वर्तमान विधायक घोड़ाडोंगरी के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं! साथ ही वर्तमान समय में घोड़ा डोंगरी विधायक के सबसे विश्वास पात्र सहयोगियों में चिचोली से अमर सिंह राठौर का नाम शामिल है।
सोनी समाज से मनीष सोनी प्रमुख दावेदार:- सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल में भाजपा के कार्यों को पूरी निष्ठा से दिन रात एक कर आगे बढ़ाने वाले मनीष सोनी वर्तमान समय में नगर मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं संघ पृष्ठभूमि के मनीष सोनी बचपन से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित है। उनके स्वर्गीय पिता मोहन सोनी भी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रह है! केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके के बेहद करीबी, मनीष सोनी दबग छवि एवं पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठावान छवि उनके मंडल अध्यक्ष बनने की दौड़ को मजबूती प्रदान कर सकती है! जिले और अन्य प्रदेशो में निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी पूर्व लोकसभा संयोजक सोशल मीडिया विभाग और जिला संयोजक सोशल मीडिया आईटी सेल एवं प्रबंधन विभाग, जिला सदस्य भाजपा प्रशिक्षण विभाग, अंतोदय समिति सदस्य नगर परिषद चिचोली, पश्चिम बंगाल चुनाव एवं महाराष्ट्र वनी, वर्धा, विधानसभा चुनाव में निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी।
ब्राह्मण समाज से शांतिवन गोस्वामी भी दावेदार:- भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक दो के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंडल महामंत्री पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले भारतीय जनता पार्टी से लंबे अरसे से जुड़े युवा भाजपा नेता शांतिवन गोस्वामी भी वर्तमान में नगर मंडल अध्यक्ष की दौड़ में नजर आ रहे हैं! उन्होंने भी अपनी दावेदारी की इच्छा जताई है!
कुन्बी समाज से बंटी/ दिनेश देशमुख/गोलू देशमुख दावेदार:-चिचोली नगर मुख्यालय पर कुनबी समाज से तालुक रखने वाले नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष युवा भाजपा नेता बंटी और दिनेश देशमुख भी नगर मंडल के प्रमुख दावेदारों में शामिल है! वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद रह चुके बंटी देशमुख पिछले कुछ समय से फिर से भारतीय जनता पार्टी में सक्रियता से नजर आ रहे हैं !यही वजह है कि उन्होंने नगर मंडल अध्यक्ष बने की इच्छा जताई है! वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष गोलू देशमुख केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके जी के बेहद करीबी है
स्वर्गीय निक्की पटेल की पुण्यतिथि पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया रक्तदान शिविर
कलार समाज से भी अंकित ने जताई दावेदारी :- चिचोली नगर में शुरू से ही कलार समाज का दबदबा भारतीय जनता पार्टी में चलते आ रहा है यही वजह है कि, सबसे ज्यादा कलार समाज से ही भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष बनते चले आ रहे हैं! युवा मोर्चा से जुड़े वर्तमान युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित आर्य ने नगर मंडल अध्यक्ष की दौड़ में अपनी दावेदारी जताई है l
अब देखना है कि इन सशक्त चेहरों के बीच से भारतीय जनता पार्टी कौन से समाज के युवा को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है!

