शासकीय महाविद्यालय की स्थापना दिवस पर दिवंगत डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा सहायक प्राध्यापक हिंदी साहित्य को किया याद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar:- महाविद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई एवं इको क्लब हरीतिमा के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण में 11 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण दिवंगत प्राध्यापक डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा हिंदी साहित्य की स्मृति को चिर-संवत करने के उद्देश्य से किया गया डॉ.वर्मा का आकस्मिक निधन दिनांक 22 जुलाई 2025 को हुआ था वे महाविद्यालय के एक अत्यंत सक्रिय एवं ऊर्जावान तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहने वाले कर्मठ प्राध्यापक थे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर नीतू जायसवाल माहोरे ने डॉ वर्मा के निधन पर उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना प्रदान की इस अवसर पर महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नितिन महतो ने डॉ वर्मा की याद में महाविद्यालय को पौधे भेंट किये इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक एवं संपूर्ण महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा l

सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत संभाग स्तरीय मास्टर ट्रेनर का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Leave a Comment