BETUL NEWS- पहली बार मुख्य मार्ग से शिफ्ट होकर पुराने अस्पताल की भूमि पर लगेगा राखी बाजार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

राखी विक्रेताओं ने पहले जताया विरोध, बैठक में समझाईश के बाद हुए सहमत

BETUL NEWS/मुलताई। नगर पालिका द्वारा इस वर्ष मुख्य मार्ग पर अस्थाई रूप से लगने वाले राखी बाजार को मुख्य मार्ग पर ही पुराने अस्पताल की भूमि पर शिफ्ट किया गया है। नगर पालिका के निर्णय का पहले राखी विक्रेताओं के द्वारा विरोध किया गया लेकिन गुरूवार नगर पालिका सभागृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की समझाईश के बाद राखी विक्रेता पुराने अस्पताल की भूमि पर दुकान लगाने के लिए सहमत हो गए जिससे नपा द्वारा उक्त भूमि पर बाजार लगाने की तैयारियां गुरुवार से ही प्रारंभ कर दी गई है। बैठक के दौरान राखी व्यापारियों ने जहां अपना पक्ष रखा वहीं तहसीलदार डा. संजय बरैया, सीएमओ विरेन्द्र तिवारी, थाना प्रभारी देवकरण डहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्य मार्ग पर ट्रेफिक जाम होने की समस्या से अवगत कराया गया। साथ ही नगर पालिका द्वारा पुराने अस्पताल की भूमि पर समुचित व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया जिसके बाद सर्वसम्मति से राखी बाजार पुराने अस्पताल की भूमि पर लगाने का निर्णय लिया गया। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि नगर पालिका द्वारा उक्त भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है जिसके बाद राखी की दुकानों के लिए प्लाट काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राखी त्योहार को कम समय रहने के कारण शीघ्र राखी विक्रेताओ को नगर पालिका द्वारा प्लाट आबंटित किए जा रहे हैं ताकि वे व्यवस्थित तौर पर दुकानें लगा सकें।

टावर पर लाईटिंग सहित लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

पुराने अस्पताल की भूमि पर नगर पालिका द्वारा जहां लगभग 35 से 40 दुकानों के लिए बीच में टावर लगाकर लाईटिंग की जाएगी वहीं चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उक्त भूमि पर आकर्षक गेट लगाया जाएगा साथ ही पेजयल की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर बेरिकेट्स लगाए जाएंगे। राखी बाजार की व्यवस्था देख रहे नपा के संतोष शिवहरे ने बताया कि राखी बाजार में एक ही गेट रहेगा तथा अंदर यू आकार में दुकाने आबंटित की जाएगी ताकि हर दुकान फ्रंट पर नजर आए और ग्राहक सभी दुकानों में जा सकें। उन्होंने बताया कि राखी बाजार को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा ताकि दूर से राखी बाजार नजर आ सके। इसके साथ ही बाजार के समीप ही पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

कांग्रेस पार्षद ने जताया विरोध

इधर राखी बाजार अन्यत्र लगाने का विरोध कांग्रेस की महावीर वार्ड पार्षद वंदना साहू द्वारा जाते हुए बाजार यथावत रखने की मांग की गई है। पार्षद साहू के अनुसार पुरानी जगह परिवर्तित करके नपा द्वारा बेवजह व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि दुकाने अन्य जगह लगाने से व्यापारियों का व्यवसाय नही होगा जिससे उन्हे आर्थिक क्षति हो सकती है। उन्होने कहा कि नगर पालिका द्वारा आनन फानन में बाजार शिफ्ट करना जल्दबाजी का निर्णय है जिसका वे विरोध करती हैं। उन्होने कहा कि पूर्व में भी नगर पालिका द्वारा छोटे तालाब पर चौपाटी बनाने का गलत निर्णय लिया गया था जो असफल रहा।

Betul Samachar: नवांकुर सखी कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभिनव पहल- प्रिया चौधरी

नपा उपाध्यक्ष माहोरे ने कहा नपा का निर्णय सहीं

इधर जहां कांग्रेस पार्षद वंदना साहू के द्वारा नगर पालिका के निर्णय को गलत ठहराया जा रहा है वहीं कांग्रेस के नपा उपाध्यक्ष शिव माहोरे के द्वारा नगर पालिका द्वारा रारखी बाजार को पुराने अस्पताल की भूमि पर शिफ्ट करने के निर्णय को सहीं ठहराया गया है। उपाध्यक्ष शिव माहोरे ने कहा है कि मुख्य मार्ग पर त्योहार के समय ट्रेफिक की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है ऐसे में नगर पालिका द्वारा बाजार पुराने अस्पताल की भूमि पर ले जाना सहीं है जिससे एक तरफ राखी बाजार जहां व्यवस्थित लगेगा वहीं त्योहार के समय आवागमन में भी लोगों को परेशानी नही होगी।

Leave a Comment