7 नवंबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, तैयारियों में जुटा गायत्री परिवार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आगामी 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला संयोजक गुलाबराव चिल्हाटे के नेतृत्व में गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा विभिन्न विकासखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रभात पट्टन, आठनेर, भैसदेही, भीमपुर और चिचोली विकासखंड के विद्यालयों में संपर्क कर परीक्षा साहित्य व फाइलें वितरित की गईं तथा शिक्षकों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु प्रेरित किया गया। सम्पतराव धोटे, गणपति गायकवाड़, नत्थू पंडागरे, रामकिशोर बनखेड़े व प्रवीण साहू के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति व सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही यह परीक्षा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होती है। गायत्री परिवार ने जिले के सभी शालाओं से अपील की है कि वे शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को इस ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित करें।

बंगाली कालोनी में युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Leave a Comment