Betul Ki Khabar: ब्राम्हण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी का विरोध

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                         थाना प्रभारी को संपूर्ण ब्राम्हण समाज द्वारा ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग

Betul Ki Khabar/मुलताई। ब्राम्हण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ नगर के संपूर्ण ब्राम्हण समाज के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वाले पर कार्यवाही की मांग की गई है। ब्राम्हण समाज के रितेश शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, अभिषेक शर्मा, योगेश दुबे, अनमोल शर्मा सहित बड़ी संख्या में थाना पहुंचे युवाओं ने बताया कि मुलताई तहसील के महिलावाड़ी ग्राम निवासी युवक हेमंत हिंगवे के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर ब्राम्हण समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है। अशोभनीय टिप्पणी से पूरा ब्राम्हण समाज आहत है इसलिए टिप्पणी करने वाले युवक पर तत्काल कार्यवाही करना आवश्यक है। पूरे मामले में थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

7 नवंबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, तैयारियों में जुटा गायत्री परिवार

Leave a Comment