Betul Local News: सावन मास के तीसरे सोमवार मंदिरों में रही भीड़

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, निकाली कावड़ यात्रा

Betul Local News/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी मे सावन मास के तीसरे सोमवार नगर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। शिव भक्तों ने शिवालय पहुंचकर जल, पंचामृत और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं मुक्तकंठ से जयकारे लगाये। जिससे शहर के समस्त शिवालय जयकारों से गुंजायमान हो उठे। दरअसल आज सावन महीने का तीसरा सोमवार था। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जिसके कारण सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की। कहा जाता है कि देवाधिदेव महादेव का सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने से सौभाग्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा जीवन में सदैव सुख-समृद्धि वास करती हैं। यहीं कारण है कि सावन के तीसरे सोमवार भी मंदिरों में रुद्राभिषेक, पंचामृत स्नान, गंगाजल व दूध से अभिषेक तथा बेलपत्र अर्पण जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं कई भक्तगण कावड़ लेकर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके अलावा मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया।

डीजे, गाजे-बाजे के साथ निकाली कावड़ यात्रा

भैंसदेही के पोखरनी से पुरुष, मातृशक्तियों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में शामिल महिलाओं ने माँ पूर्णा उद्गम स्थल काशी तालाब पहुंचकर कावड़ में जल भरा और डीजे, बैंडबाजे के साथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दुर्गा मंदीर, प्राचीन मंदिर से भगवान सिद्धेश्वर भोलेनाथ मंदिर पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजनों पर झूमते भी नजर आई। गौरतलब रहे कि श्रावण मास चल रहा है। श्रावण मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। जो भी श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। यहीं वजह है कि शहर में कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। कावड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरूष पवित्र नदी का जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे है।

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत कदम – दिनेश माकोड़े

Betul Breaking News: रविवार को झरने में डूबे पीयूष का शव सोमवार सुबह मिला

Leave a Comment