गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु के प्रति प्रकट किया सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                भारत विकास परिषद ने नगर की शालाओं में किए कार्यक्रम आयोजित

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। भारत विकास परिषद, मध्य भारत दक्षिण प्रांत की मां ताप्ती शाखा, मुलताई द्वारा अपने संस्कार प्रकल्प के तहत् नगर के विद्यालयो में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत कोरोला पब्लिक स्कूल, न्यू फॉर्मल कान्वेंट स्कूल, आनंद पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्यापीठ एवं सनराइज स्कूल में अलग-अलग चरणों के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ ताप्ती, भारत माता व स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने गुरुजनों के प्रति भावपूर्ण सम्मान प्रकट किया। व उपस्थित सभी शिक्षकों पर विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर व तिलक लगाकर चरण वंदना की। परिषद् द्वारा विद्यार्थियों व गुरुजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

नागपंचमी पर पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव से पूजे गए नाग देवता

छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए

आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने गुरु को जीवन का पथ-प्रदर्शक बताते हुए भारतीय संस्कृति की इस महान परंपरा को पुनर्जीवित करने की सराहना की। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिषद् द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता व भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इसकी जानकारी से भी विद्यालयों व छात्रों के कार्यक्रम के माध्यम से अवगत कराया। व अधिक से अधिक संख्या में छात्र इसमें सम्मिलित हो ऐसा आव्हान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। आयोजन में परिषद के पदाधिकारी जिला समन्वयक राजीव जैन, अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, सचिव कन्हैया सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव, संस्कार प्रमुख मनोज उइके, महिला प्रमुख नीता भार्गव, अंजलि भार्गव, देवेंद्र धोपाड़े, अभिषेक खंडेलवाल, दीपेश बोथरा,मुकेश जैन, गजानंद कावड़कर, भारत भूषण चौधरी, डॉ संदीप बर्डे, राहुल भार्गव, सुरेन्द्र राठौर, राजेश्वर बुवाड़े सहित विद्यालय संचालक, स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment