भारत माता की जय से गुंजा पुरा शहर
Tiranga Yatra 2025/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही में मंगलवार को नगर परिषद एवं सामाजिक संगठन के साथ संदीपनी विद्यालय और पीएमश्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा का संयुक्त रूप से आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आज़ादी के महत्व को आम जनता तक पहुंचाना था।
तिरंगा यात्रा का मार्ग
तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान साईं मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के बस स्टैंड से होते हुए शीतला चौक से बाजार चौक तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनता में देशभक्ति की भावना को जगाना और आज़ादी के महत्व को समझाना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और तिरंगा लहराया।
सामाजिक संगठनों की भागीदारी
तिरंगा यात्रा में सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी रही। सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

नगर परिषद ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
भैंसदेही- शासन आदेशानुसार नगर परिषद भैंसदेही द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी उपाध्यक्ष कुसुम सिंह किलेदार समस्त पार्षदगणो एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर के निर्देशानुसार नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नगर के समस्त गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र-छात्राओं समााजिक संगठन पत्रकार गण ने हाथो में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुऐ तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ नगर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख पारंपरिक मार्गो से होकर गुजरी जगह जगह तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। डी.जे. की धुन के साथ तथा क्षेत्र की आदिवासी लोक कला संस्कृति के आदिवासी कलाकारों द्वारा सुन्दर वेषभुषा ढोल डमाकों की गुंज नगरवासियों के आकर्षण का केन्द रही। विशाल तिरंगा यात्रा पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने समस्त नगरवासी आम जनता जनप्रतिनिधिगण, सामािजक संगठन, पत्रकारगणों का आभार प्रदर्शन कर यात्रा का समापन किया।