Tiranga Yatra/मुलताई। पवित्र नगरी में मंगलवार धूमधाम से प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा में नगर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा के पदाधिकारी तथा सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल हुए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करने का संदेश भी दिया। यात्रा में 79 सजे हुए ट्रैक्टर शामिल थे जिसमें एक एक ट्रैक्टर पर बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए थे। यात्रा में विधायक चंद्रशेखर देशमुख और नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, उपेंद्र पाठक, श्यामू डोमने, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, नमन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा नगर के चौक चौराहों से होकर गुजरी जिस पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
दुनावा में निकाली गई तिरंगा यात्रा जिप अध्यक्ष राजा पंवार हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस के पहले देश भर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है जिसके तारतम्य में मंगलवार को दुनावा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार , परसराम खाकरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे, जिला पंचायत सदस्य कंचन महेंद्र कास्लेकर, माधुरी साबले , नरेंद्र गोस्वामी, शांताराम विश्वकर्मा,अमित पवार, नितेश पवार, नारायण सिंह रघुवंशी ,रमेश हजारे, बेनीसिंह रघुवंशी, दिलीप कड़वे जाम, लाल सिंह रघुवंशी, ओंकार टिटारे, विजय पवार, दिलीप निवारे, पीएम श्री स्कूल दुनावा एवं वैष्णवी पब्लिक स्कूल दुनावा के लगभग 600 बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण जन शामिल हुए। यह विशाल तिरंगा यात्रा शाहिद नवल किशोर परते स्मारक से निकली गई जो पूरे ग्राम का भ्रमण कर पीएम श्री स्कूल दुनावा के प्रांगण में जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित कर समापन किया गया।

मासोद में तिरंगा यात्रा समापन पर विधायक ने दिलाई शपथ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम मासोद में आदिवासी वाद्य यंत्रों के धुन पर आदिवासी नृत्य के साथ एवं भारत माता की झांकी निकालकर आम जनता प्रशासनिक कर्मचारी स्कूल छात्र-छात्राऐ व जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे व वंदे मातरम के साथ तिरंगा यात्रा के तहत प्रभात फेरी निकाली। तिरंगा यात्रा मासोद प्रभारी सुंदरलाल बनखेड़े द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की ,जनपद अध्यक्ष सोनाली इरपाचे, भाजपा नेता राजेश पाठक ,रमेश उइके,सरपंच संगीता धोटे, जनपद उमेश बामने, विठ्ठल गीद,अनुराधा सोनी गंगोत्री राठौर , अर्चना पद्माकर,सहित आमजन उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा भारत माता मंदिर से निकलकर भारत माता के जय घोष के साथ ग्राम के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए वापस भारत माता मंदिर प्रांगण पहुंची यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत वंदन किया यात्रा का समापन भारत माता मंदिर में हुआ ।

भव्य तिरंगा यात्रा; देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल