Crime News: पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह परिहार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी अरविंद पिता इनकलाल उईके उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कौडिया, थाना नानंदवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल एमपी-48-एन-4228 जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है, बरामद की गई। घटना की शिकायत फरियादी मतन कवरेती पिता मंदाजी कवरेती उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम डोडियाढाना, थाना लावाघोघरी ने दिनांक 20 अप्रैल 2025 को चौकी दुनावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल दुनावा बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रयास किए और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम कौडिया से गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Read Also: पुलिस ने कार्रवाई कर नाबालिका बालिका को किया दस्तयाब

Leave a Comment