Betul Daily News: ताप्ती जन्मोत्सव पर घाटों पर हो वाटरप्रुफ पेंट, एल्डरमेन ने सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ताप्ती सरोवर सहित आसपास साज सज्जावट की जाएगी। इसके दृष्टिगत नगर पालिका के एल्डर मेन राजू चौबे, श्यामू ढोमने, सुनीता नागले, नीलेश चावरिया आदि के द्वारा सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर घाटों पर वाटरप्रुफ पेंट लगाने का सुझाव दिया गया है। राजू चौबे ने बताया कि मां ताप्ती जन्मोत्सव बारिश के दौरान आता है जिसमें घाटों पर किया गया रंग रोगन बह जाता है। ऐसी स्थिति में घाटों पर वाटरप्रुफ पेंट किया जाए ताकि बारिश के दौरान पेंट बहे नही और वर्ष भर घाट सुसज्जित नजर आए। एल्डरमेन ने कहा कि सादा पेंट करने से जहां बारिश में तुरंत पेंट बह जाता है वहीं सरोवर के पानी में समाहित होने से प्रदूषण भी बढ़ता है इसलिए पक्का पेंट कराना आवश्यक है ताकि पूरे वर्ष भर ताप्ती सरोवर आकर्षक नजर आए।

Betul Samachar: ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों का लिया उपचार लाभ

Leave a Comment