Betul Samachar: ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों का लिया उपचार लाभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 ग्राम बिसनुर में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर

Betul Samachar:- ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं जेजे अस्पताल भोपाल द्वारा प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिसनूर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था शिविर में क्षेत्र भर से आए सैकड़ो ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ सरपंच प्रियंका अतुल ठाकरे एवं जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रियंका अतुल ठाकरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं कर पाते, जिसके कारण छोटी बीमारियां गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। शिविर में मेडिसिन रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, सर्जरी रोग, हड्डी रोग व शिशु एवं बाल्य रोग चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मौजूद थी, जिन्होंने मरीजों की जांच कर , उचित परामर्श दिया।

Betul Ki Taja Khabar: पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इसमें सामान्य रोग, रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, आंखों की जांच, हड्डी जोड़ संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद लगभग 130 मरीजों को निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया। महिला एवं बुजुर्ग मरीजों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने की सलाह दी। आयोजको ने बताया की, गंभीर प्रकृति वाले मरीजों के चिकित्सा हेतु भोपाल जेजे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था है, जिसमें मरीजो के परिवहन व्यवस्था, खानपान एवं इलाज पूर्णतः निशुल्क रहेगा । ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे शिविरों से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है।

Leave a Comment