Betul Local News: मृत्युभोज बंद कर 108 लक्ष्मी तरु पौधों का किया रोपण, मोक्षधाम के लिए दी राशि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                              गायत्री परिवार के दो सदस्यों ने जागरूकता की पेश की मिसाल

Betul Local News/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के ग्राम लिहदा के प्रज्ञा पुराण कथा वाचक धनराज धोटे एवं भीमराव धोटे ने अपने पिता स्व. रामराव धोटे की स्मृति में अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने पारंपरिक मृत्यु भोज न देकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 108 लक्ष्मी तरु पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान धोटे परिवार ने ग्राम लिहदा के मोक्ष धाम के निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग करने की घोषणा भी की। गायत्री परिवार के नारायण देशमुख, रामदास देशमुख ने बताया कि समाज में फैली मृत्यु भोज जैसी कुरीति को समाप्त करने की दिशा में धोटे परिवार का यह कदम प्रेरणादायक है। इस अवसर पर गायत्री परिवार की उपजोन, जिला एवं तहसील समन्वय समितियों के सदस्य, जिला कुनबी समाज संगठन, शिक्षा विभाग के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार उपस्थित रहे। सभी ने स्व. श्री रामराव धोटे को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनकी स्मृति में पौधा लगाकर उसे संरक्षण देने का संकल्प लिया।

Read Also: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद क्या नगर के सार्वजनिक स्थानों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते

Leave a Comment