आधी सड़क पर पड़ी है मुरूम, गुजरते हैं तेज रफ्तार वाहन
Betul Ki Khabar/मुलताई। छिंदवाड़ा मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज के विस्तारीकरण के दौरान आधे मार्ग पर मुरूम डाल देने से प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है। बताया जा रहा है कि तीसरी लाईन के बाद ओवर ब्रिज का चौड़ीकरण किया गया है जिसमें सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में मार्ग आधे मार्ग पर मुरूम बिछाने के कारण तेज रफ्तार वाहन रात में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी सड़क पहले से ही घेर कर रखी गई है जिसके बाद बची सड़क पर भी एक ओर से मुरूम डालने से संकरे मार्ग से वाहन निकल रहे हैं। रात में जब वाहन तेजी से गुजरते हैं तो संकरे मार्ग पर मुरूम के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि लंबे समय से आधे मार्ग पर मुरूम डाल कर रख दी गई है जिससे प्रतिदिन रात में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उक्त ब्रिज निर्माण के बाद सड़क का कार्य वर्तमान में चल रहा है जिसमें निर्माण के मानक मापदंडों का पालन नहीं करने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि मार्ग पर लगातार आवागमन रहता है जो छिंदवाड़ा से मुलताई की ओर आते समय उक्त स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मार्ग का कार्य लंबे समय से चल रहा है जिसमें वर्तमान में मुरूम के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
Betul Samachar: छात्र मानस खंडेलवाल का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

