लंबे समय से जारी है लापरवाही, एनएचएआई द्वारा मेंटेनेंस कंपनी पर कार्रवाई नहीं
BETUL NEWS/मुलताई। नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग सहित उससे अन्य मार्गों की ओर निकले सर्विस रोड पर अधिकांश हाईमास्ट लाईट बंद रहते हैं। ऐसा पहले कभी कभी होता था लेकिन अब लगातार कई लाईट एक साथ बंद रहने से लगता है मानो जानबूझकर फोरलेन मेंटेनेंस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में हाईमास्ट लाईट बंद रहने के बावजूद एनएचएआई विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन मार्ग पर नगरीय क्षेत्र में मार्ग पर हाईमास्ट लाईट लगे हुए हैं वहीं अमरावती बटरफ्लाई चौराहा, नागपूर मार्ग चौराहे पर स्थित सर्विस रोड पर भी लाईट लगे हुए हैं। पहले जहां शाम से ही सभी हाईमास्ट लाईट चालू कर दिए जाते थे जिससे मार्ग सहित सर्विस रोड रोशनी में नहाए नजर आते थे। लेकिन बताया जा रहा है कि लंबे समय से सभी लाईट चालू करने में कटौती की जा रही है जिससे अधिकांश लाईट बंद रखे जा रहे हैं। कई बार तकनीकि खराबी से कुछ लाईट बंद हो सकते हैं लेकिन अब लगातार फोरलेन सहित सर्विस रोड के हाईमास्ट लाईट बंद रहने से ऐसा प्रतित हो रहा है कि अधिकांश लाईट जानबूझकर बंद किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में एनएचएआई के अधिकारियों को रात में फोरलेन का निरीक्षण कर यह जांच करना चाहिए कि आखिर अधिकांश लाईट बंद क्यों रहते हैं। इधर बताया जा रहा है कि सर्विस रोड तथा फोरलेन पर नगरीय सीमा में मवेशियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में रात में लाईट बंद रहने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। नियमानुसार फोरलेन सहित सर्विस रोड के सभी हाईमास्ट चालू रहना चाहिए तथा मेंटेनेंस के चलते जो लाईट बंद हो जाते हैं उन्हें तत्काल बदलना चाहिए ताकि सभी लाईट चालू रह सकें। इसके विपरित लंबे समय से कई लाईट बंद पड़े हुए हैं तथा जो एक दिन जलते नजर आते हैं दूसरे दिन बंद रहते हैं। जागरूक नागरिकों द्वारा एनएचएआई से पूरे मामले की जांच कर मेंटेनेंस कंपनी पर कार्रवाई की मांग की गई है।
Betul Ki Khabar: सरकारी स्कूल में एक महीने से नहीं मिल रहा मध्यान भोजन

